डा. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट में लगा करियर फेयर।
      06 November 2022

अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया, कानपुर। डा. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट में शनिवार को करियर फेयर आयोजित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य डा. सुषमा मंडल ने बताया कि गौरव यादव व नेहा तिवारी के समन्वय में आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में 12 विश्वविद्यालयों व टेक्निकल इंस्टीट्यूट के स्टालों पर प्रतिनिधियों ने संस्थानों की विशेषताएं बताईं। इसमें डा. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की सिविल लांइस, गोविंद नगर, मकरावटगंज, कल्याणपुर शाखाओं व गुरु हरराय एकेडमी के छात्रों ने भाग लिया।
Twitter