ARMAPORE P.G. COLLEGE में आयोजित किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम
      29 November 2022

स्वैच्छिक दुनिया [ ब्यूरो ]
स्वैच्छिक दुनिया [ ब्यूरो ] ,कानपुर। ARMAPORE P.G. COLLEGE सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर में किया गया। डा. रिपुदमन सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मंडल, कानपुर, मुख्य अतिथि डा. मुकेश सिंह, प्राचार्य - आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर, श्री सुनील दत्त, ए.आर.टी.ओ. कानपुर नगर, नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा डा. आलोक पाण्डेय एवं डा. अजित सिंह उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का प्रारम्भ डा. रिपुदमन सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मुकेश कुमार सिंह ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का दायित्व महाविद्यालय को दिये जाने हेतु क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद दिया।
उक्त कार्यक्रम में कानपुर मंडल के 05 महाविद्यालयों, आर्मापुर पी.जी. कालेज, हरसहाय महाविद्यालय, रामसहाय राजकीय महाविद्यालय- शिवराजपुर एवं कानपुर विद्या मंदिर महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल का गठन दयानन्द गर्ल्स कालेज, क्राइस्ट चर्च कालेज, एस.एन.सेन महिला महाविद्यालय, गुरूनानक गर्ल्स पी.जी. कालेज, आर्मापुर पी.जी. कालेज के शिक्षक सदस्यों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है-
1. निबन्ध लेखन
प्रथम : कीर्ति पाल, आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर
द्वितीय : रूचि राजपूत, कानपुर विद्या मन्दिर महिला पी.जी. कालेज, कानपुर तृतीय : अंजली शर्मा, कानपुर विद्या मन्दिर महिला पी.जी. कालेज, कानपुर
2. चित्रकला (पोस्टर) -
प्रथम : अभिषेक कश्यप, आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर
द्वितीय : जयश्री अनुरागी, आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर
3. प्रश्नोत्तरी
तृतीय : प्रीती विश्वकर्मा, हरसहाय महाविद्यालय, कानपुर प्रथम : स्वाति सिंह, आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर कीर्ति पाल, आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर
मंगलेश, आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर
द्वितीय : संजय, हरसहाय महाविद्यालय, कानपुर प्रियांशु, हरसहाय महाविद्यालय, कानपुर
तृतीय : अंकिता, कानपुर विद्या मन्दिर महिला पी.जी. कालेज, कानपुर आकांक्षा, कानपुर विद्या मन्दिर महिला पी.जी. कालेज, कानपुर निक्की, कानपुर विद्या मन्दिर महिला पी.जी. कालेज, कानपुर
अन्त में सभी विजेताओं को आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय कुमार मिश्र ने किया।
Twitter