कस्तूरबा विद्यालयों की बेटियों के लिए आए कम्प्यूटर
      14 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। हाथरस, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब कम्प्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। शासन की ओर से प्रत्येक विद्यालय के लिए कम्प्यूटर उपलब्ध करा दिए गए है। मंगलवार को कम्प्यूटर उपलब्ध हो गए।

जल्द ही तकनीकी परीक्षण होने के बाद कम्प्यूटरों को विद्यालयों में भेजा जाएगा। गरीब, अनाथ और असहाय परिवार की बेटियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए सरकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना कई सालों पूर्व की गई। जिले के हसायन, मुरसान, सादाबाद, सिकंदराराऊ, सहपऊ और हाथरस ब्लॉक में विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर ज्ञान मिल सके। इसके लिए लगातार शासन के द्वारा प्रयास किए जाते है। विद्यालयों का विभागीय अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करके टीक परखी जाती है। कम्प्यूटर शिक्षा का मिलेगा लाभ प्रत्येक विद्यालय में अब कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पिछले दिनों शासन के द्वारा फरमान जारी किया गया था। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को कम्प्यूटर उपलब्ध हो गए। अब तकनीकी परीक्षण कराने के बाद कम्प्यूटरों को विद्यालयों में भेजा जाएगा। जल्द विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओ को कम्प्यूटर शिक्षा मिलेगी।
Twitter