पूरे प्रदेश में लागू होगा विश्वविद्यालय का कॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम
      15 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, बरेली। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी का कॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम पूरे प्रदेश के लिए नजीर बन गया है। राज्यपाल के आदेश के बाद इसे प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा। कॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम के चलते प्रैक्टिकल में शिक्षकों के सिंडिकेट का एकाधिकार समाप्त हो गया।

इससे एक्सक्लूसिव से अधिक जगह जाकर एक 60 शिक्षक लेता था प्र सिर्फ की जाती थी खानापूर्ति। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने वर्तमान सत्र से अपने यहां कॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया है। यह सिस्टम एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित होता है। इसमें सभी शिक्षकों का विषयवार डाटा और प्रैक्टिकल के बैच फीड रहते हैं। सॉफ्टवेयर प्रैक्टिकल के लिए एक-एक शिक्षक की ड्यूटी खुद आवंटित करता है। एक बार सूची समाप्त होने के बाद दोबारा से फिर से एक नंबर से रोटेशन प्रणाली के तहत आवंटन शुरू हो जाता है। इस व्यवस्था के लागू होने से सभी शिक्षकों को प्रैक्टिकल लेने का अवसर मिलने लगा
Twitter