सात शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
      19 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, हाथरस, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नवचयनित प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को मुख्यमंत्री ने एनआईसी द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से पदस्थपना एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके तहत जिले में भी सात प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

जनपद के सात नवचयनित प्रवक्ताओं धीरत कुमार (प्रवक्ता) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज रसूलगढ़ पहासू बुलंदशहर, संजीव कुमार (प्रवक्ता) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज टुकसान,बृज भूसन (प्रवक्ता) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज टुकसान,अनुभव पाठक (प्रवक्ता) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर अलाउद्दीनपु सहावरा कासगंज, प्रशांत कुमार (प्रवक्ता) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर भरगैन पटवाली कासगंज, सुजाता सिंह (प्रवक्ता) राजकीय बालिका इण्टर कालेज जैतपुर महोबा, श्याम सुन्दर (प्रवक्ता) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर सबलगढ़ नजीबाबाद बिजनौर को कलक्ट्रेट सभागर में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह तथा डीएम अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से नियुक्तिपत्र वितरित कर उनको बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एडीएम डॉ. बसन्त अग्रवाल, डीआईओएस रितू गोयल आदि उपस्थित रहे।
Twitter