एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कालेज में गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक वार्ता का आयोजन
      19 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कालेज में गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक वार्ता का आयोजन किया गया जिसका विषय "किशोरावस्था में स्वास्थ्य एवं पोषण" निर्धारित किया गया।

विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ मोनिका शुक्ला ने कहा कि किशोरावस्था मानव जीवन में माइलस्टोन की तरह कार्य करती है जिसमें विशेष शारीरिक परिवर्तन के साथ रीप्रोडक्टिव ऑर्गन भी सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं अतः पौष्टिक तत्वों की मांग बढ़ जाती है। मुख्य वक्ता के रूप में रघुनाथ गर्ल्स पी.जी. कॉलेज मेरठ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ श्वेता त्यागी ने कहा कि छात्राओ मे मासिक धर्म की समस्या बहुत बढती जा रही है। डॉक्टर शिवागी यादव ने शारीरिक बदलाव मे पोषक तत्वों के महत्व पर प्रकाश डाला।डॉअमिता सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर एस.एन. सेन बी.वी. पी.जी. कॉलेज ने किशोरावस्था मे मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे मे बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोनिका शुक्ला द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने कहा 'ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।महाविद्यालय की छात्राएं अस्मिता सिंह, आन्या अग्रवाल, प्रज्ञा वर्मा, पल्लवी निगम, दीक्षा सिंह, समृद्धि बाजपेई आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Twitter