राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गरीबो को वितरित किए कम्बल
      23 December 2022

किशोर मोहन गुप्ता संवाददाता
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गीता नगर कानपुर पश्चिम भाग द्वारा देवकी टॉकीज के बाहर की दीवार को सेवार्थ प्राचीर नाम से सृजित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ ने नगर की सभी सेवा वस्तियों में अति निर्धन व्यक्तियों को कंबल वितरण किए गए।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने समाज के सक्षम लोगो से आग्रह किया कि आप अपने घर की वे वस्तुयें जो उपयोगी है किंतु आपके उपयोग में नहीं हैं सेवा प्राचीर पर रखे। जो भी जरूरतमंद होगा बिना किसी की आज्ञा के किसी भी वस्तु को उठा सकता है जो उसके उपयोग की हो। नगर की प्रमुख सेवा बस्तियां-विरहना बस्ती,कुम्हार बस्ती रानीगंज,पांडु नगर नहर बस्ती, रामचरण मढैया, काली मठिया, सुदर्शन बस्ती, अंबेडकर बस्ती, तेजाब मिल बस्ती के अति निर्धन 197 व्यक्तियों को कंबल,रजाई वस्त्र वितरित किए गए। सेवार्थ प्राचीर का उद्घाटन प्रांत सह कार्यवाह भवानी भीख जी द्वारा किया गया। भवानी ने कहा-सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं,नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाग संचालक श्रीमान मुकेश जी,जिला सह कार्यवाह श्रीमान समीर जी,जिला प्रचारक श्रीमान अमित जी,जिला सेवा प्रमुख श्रीमान अवधेश जी,नगर संघचालक श्रीमान मनीष जी,नगर कार्यवाह श्रीमान स्वयं प्रकाश जी, सेवा भारती से प्रमोद जी मंत्री कानपुर पश्चिम व श्रीमान विमल जी सह मंत्री आदि लोग उपस्थित रहे।
Twitter