कानपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने 62501 वोटों के साथ जीत दर्ज की
      03 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया।कानपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने 62501 वोटों के साथ जीत दर्ज की है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के कमलेश यादव को 53185 वोटों से हराया है, जिन्हें 9331 वोट मिले। वहीं, स्नातक एमएलसी चुनावों में कुल 6728 अवैध घोषित किए गए।

बता दें कि अरुण पाठक पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए थे। दूसरे चरण की गिनती पूरी होने तक अरुण पाठक कुल 10,392 और सपा के कमलेश यादव 1865,

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार को मात्र 72 वोट मिले थे। स्नातक सीट पर 86,396 मतों की गणना हुई है।

पहले स्नातक चुनाव में पड़े मतों की गिनती के लिए 19 राउंड तक किए गए थे। बाद में देरी को देखते हुए इसे 12 राउंड में कर दिया गया।

पहला राउंड करीब आठ बजे पुरा हुआ और दूसरा राउंड रात करीब दस बजे। देर रात तक गिनती जारी रही।
Twitter