क्षेत्र पंचायत कादीपुर मे प्रधानों की मनमानी के आगे बेबस हुए अधिकारी
      16 February 2023

अज़ीम अहमद खान
स्वैच्छिक दुनिया। कादीपुर/ सुल्तानपुर, क्षेत्र पंचायत कादीपुर लगातार अपराध जगत से लेकर ग्राम पंचायतो मे हो रहे घोटालेबाजी को लेकर सुर्खियों मे बना हुआ है, यहां पर हर समय दबंगो का हौसला ही बुलंद रहा है। क्यूंकि जो भी अधिकारी यहाँ पर भ्रष्टाचार रोकने का प्रयास करता है, तो तत्काल उसका तबादला हो ही जाता है, इस समय जनपद भर मे सबसे ज्यादा आवास आवंटन ही भ्रष्टाचार होने का कारण बना हुआ है, क्षेत्र पंचायत कादीपुर इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोर रहा है। यहां पर अमीरो व विदेश रहने वाले परिवार को सबसे ज्यादा मात्रा मे आवास आवंटित किया जा रहा है, लाख शिकायत होने के बावजूद भी उक्त भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अधिकारी लगाम लगाने मे ना काम होते नज़र आ रहे है। यही अधिकारी लोग सरकार की नाकामियों की वजह बनते दिखाई दे रहे है।
Twitter