अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारतीय का एक दिवसीय उपनिवेश
      17 April 2023

बिंदु पांडे
अन्तर्राष्ट्रीय संस्था हिन्दी साहित्य भारती का एक दिवसीय उपवेशन दिनांक 8 अप्रैल 2023 शनिवार को श्री चन्द्रशेखर आजाद इण्टर कालेज रतनपुर, शताब्दी नगर, पनकी, कानपुर में प्रातः ८ बजे से सायंकाल तक के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रो.वागीश दिनकर जी की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री डा. चैतन्य चेतन जी के नेतृत्व में आयोजित था!

उक्त कार्यक्रम में उ.प्र. और भारत के अन्य प्रदेशों तथा अनेक देशों से बहुत बड़े-बड़े विद्वतजन पधारे थे! पूज्य संत-महात्माओं सहित उत्तर प्रदेश विधानसभा के विद्वान अध्यक्ष श्रद्धेय श्री सतीश महाना जी, अनेक सम्मानित पदाधिकारी गण, चुरू विश्वविद्यालयों के माननीय कुलपति जी, प्रोफेसर्स, डाक्टर्स, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी गण, संस्था के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री गण आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई!
मात्र तीन वर्ष पूर्व गठित इस संस्था का विस्तार अब तक भारत के साथ-साथ विश्व के पैंतीस देशों में हो चुका है!
संस्था के इस एक दिवसीय उपवेशन का उद्घाटन संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उ.प्र. माननीय डा. रवीन्द्र शुक्ला जी, समापन उ.प्र. विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी द्वारा हुआ!
Twitter