श्रीमद् भगवद् गीता के अमर संदेश देने को जन-जन तक पहुँचाने के लिए दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन के बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला
      23 December 2023

आकांक्षा अवस्थी
दिनांक 22/12/2023 दिन, शुक्रवार को दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन की प्रधान शाखा, एस-11, जी-ब्लॉक, दुर्गाप्रसाद दुबे मार्ग, गुजैनी, कानपुर में श्रीमद् भगवद् गीता जयंती की पूर्वसंध्या पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीमद् भगवद् गीता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी श्रीमद् भगवद् गीता के उपदेश व श्लोक लिखे बैनर व प्ले कार्ड अपने हाथों में लिए हुए पंक्तिबद्ध होकर विद्यालय के बाहर गए और गीता संदेश के उद्घोष लगाए। उनके साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी थीं। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गीता का पाठ करते हुए 2051 मी0 की मानव श्रृंखला बनाई। इस जन-जागरण में 2268 लोग सम्मिलित हुए।सनातन संस्कृति उत्थान के इस पावन समारोह में विद्यालय के संस्थापक श्री के.ए. दुबे पद्मेश, अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ दुबे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सौमित्र दुबे, प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़, समन्वयक श्रीमती एकता दुबे, श्रीमती अपर्णा दुबे, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Twitter